सिरहा-गुनियाओं को दी गई विभिन्न रोगों के लक्षणों की जानकारी

नारायणपुर ,14 फरवरी  कलेक्टर अजीत वसन्त के मार्गदर्शन मे एसडीएम प्रदीप वैद्य के द्वारा ओरछा ब्लॉक के सिरहा गुनियाओ के साथ चर्चा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे ब्लॉक के 40 सिरहा-गुनिया की उपस्थिति रही। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको द्वारा उन्हे विभिन्न रोगों के लक्षणों जैसे ट्यूबरक्लोसिस, कुष्ट, मलेरिया, उल्टी, दस्त, माताओं के टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और बच्चों के टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मरीजो मे प्रमुख बिमारियों के लक्षणों को पहचान कर मरीजो को अस्पताल रेफर करने की भी समझाईस दी गई।

इस संबंध मे उपस्थित सिरहा गुनियाओ ने भी इस चर्चा में भाग लेते हुए इस तरह के प्रशिक्षण एवं मॉडर्न मेडिसिन के बारे मे और अधिक जानकारी के लिए अपनी रूचि दिखाई। इस अवसर पर सभी सिरहा गुनियाओं को तिलक एवं पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखराम दोरपा, बीपीएम प्रदीप देवांगन सहित अन्य चिकित्सा स्टॉफ उपस्थित थे।