Valentine’s Day 2023: कियारा-सिद्धार्थ से अथिया-राहुल तक, ये स्टार्स सेलिब्रेट करेंगे अपना पहला वैलेंटाइन डे

Valentine’s Day 2023: कियारा-सिद्धार्थ से अथिया-राहुल तक, ये स्टार्स सेलिब्रेट करेंगे अपना पहला वैलेंटाइन डे

February 14, 2023 Off By NN Express

‘वैलेंटाइन डे’ जिसे हम प्यार का दिन ​कहा जाता है। प्यार करने वाले इस दिन का इंतजार पूरे साल करते हैं। अपने प्यार का इजहार करने के लिए ‘वैलेंटाइन डे’ बेहतर दूसरा कोई दिन हो ही नहीं सकता है। आज के दिन सभी प्यार करने वाले अपने पार्टनर के साथ मिलकर इस खूबसूरत डे को और खूबसूरत बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में आईए जानते हैं बॉलीवुड के उन कपल्स के बारे में जो शादी के बाद पहली बार ‘वैलेंटाइन डे’ मना रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को सात फेरे लिए हैं। अभी भी उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ शादी के बाद अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’ मना रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी, 2023 को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल संग शादी की है। वहीं, शादी के बाद ये न्यूली वेड कपल भी अपना पहला ‘वैलेंटाइन डे’ बड़े ही रोमांटिक अंदाज से सेलिब्रेट करेगा।