Weather Updates : प्रदेश में फिर गिरा पारा, बीती रात पड़ी कड़ाके की ठंड

Weather Updates : प्रदेश में फिर गिरा पारा, बीती रात पड़ी कड़ाके की ठंड

February 14, 2023 Off By NN Express

रायपुर 14 फरवरी । छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवा एक बार फिर से प्रभावी हो गई है जिसके कारण न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ गई। इतना ही नहीं इसका प्रभाव दिन में भी पड़ा और अधिकतम तापमान एक दिन पूर्व की तुलना में डेढ़ डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिन में उत्तरी हवा का प्रभाव कमजोर पड़ने से तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

बताया गया कि उत्तर से आने वाली हवा की गति में परिवर्तन होने की संभावना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना है। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इससे प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि का ट्रेंड बनने की संभावना है। हालांकि तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच न्यूनतम तापमान में सीधे तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट से बीती रात कड़ाके की ठंड पड़ी। इस मौसम में पहली बार तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। इतना ही नहीं प्रदेश के किसी भी प्रमुख शहरों में रात का तापमान इतना कम नहीं रहा। दिन में तापमान 31 डिग्री के साथ सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर व बिलासपुर में रात का तापमान 12.6 व दुर्ग में यह 13.4 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान 

शहर- अधिकतम-न्यूनतम

  • राजनांदगांव-31.0-12.0
  • रायपुर-30.0-12.6
  • बिलासपुर-30.6-12.6
  • दुर्ग-31.2-13.4