तुर्किए और सीरिया में अब तक 21 हजार से अधिक लोगों की मृत्‍यु

तुर्किए और सीरिया में अब तक 21 हजार से अधिक लोगों की मृत्‍यु

February 10, 2023 Off By NN Express

सीरिया ,10 फरवरी  तुर्किए और सीरिया में आए भीषण भूकंप में अब तक 21 हजार से अधिक लोगों की मृत्‍यु हो गई है। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने के कारण मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है। अत्यधिक ठंड के कारण बचाव कार्यो में बाधा आ रही है।  28 हजार से अधिक  लोगों को तुर्किए के कहारनमारस से सुरक्षित निकाला गया। संयुक्त राष्ट्र का पहला सहायता दल विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिमी सीरिया पहुंच गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अधनोम घेब्रेयसस भी  सीरिया पहुंच रहे हैं।