CG NEWS : आतंरिक्ष पहुंची छत्तीसगढ़ की बेटियां, पुरे विश्व में प्रदेश का नाम किया रोशन

CG NEWS : आतंरिक्ष पहुंची छत्तीसगढ़ की बेटियां, पुरे विश्व में प्रदेश का नाम किया रोशन

February 9, 2023 Off By NN Express

महासमुंद ,09 फरवरी  शहर के शासकीय आसिफ बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 10 होनहार बेटियों ने शहर सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। इनके द्वारा किए गए प्रोग्रामिंग डिवाइस को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र द्वारा छोड़े जा रहे सेटेलाइट पर जोड़ा गया है। आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 10 छात्रों द्वारा बनाए गए प्रोग्रामिंग चीफ को 10 फरवरी को लांच किया जा रहा है।

जिनके साक्षी बनने छात्राएं महासमुंद से चेन्नई रवाना हो गई हैं। छात्रों द्वारा बनाए गए इस चीज की विशेषता है कि यह ताप, दाब और आद्रता सभी की जानकारी देगी साथ ही अंतरिक्ष से होने वाले डाटा ट्रांसमिशन की भी सुविधा इस चीज के माध्यम से लोगों को मिलेगी। शासकीय आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद की 10 छात्राओं ने इस चीफ को बनाने के लिए पिछले 6 महीने से लगातार अपने भौतिक विषय के शिक्षक चंद्रशेखर मिथलेश के साथ प्रयास किया है। गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा बनाया गया यह पहला डिवाइस नहीं हैI

जिसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में मौका मिला हो आजादी के अमृत महोत्सव पर इसरो द्वारा यह सैटेलाइट बनाने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से देश भर की छात्र छात्राओं को प्रोग्रामिंग करने का अवसर मिला है। पूरे भारतवर्ष में 750 ऐसे बालिकाएं है जो यह प्रोग्रामिंग का काम कर रही है जिसमें से आशी बाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 10 छात्रों ने यह कमाल किया है। 10 फरवरी को यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में लांच किया जाएगा, जिसे देखने के लिए महासमुंद जिले की बेटियां रवाना हो चुकी है।