सेवानिवृत्ति के एक माह के अंदर पेंशन स्वीकृत

सेवानिवृत्ति के एक माह के अंदर पेंशन स्वीकृत

February 8, 2023 Off By NN Express

0.निगम के 04 कर्मचारी 31 दिसम्बर को हुए थे सेवानिवृत्त

कोरबा 08 फरवरी I आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय की प्रशासनिक कुशलता की बदौलत नगर पालिक निगम कोरबा के 31 दिसम्बर 2022 को सेवानिवृत्त हुए 04 कर्मचारियों को केवल 27 दिनों के भीतर ही पेंशन की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जबकि पूर्व में पेंशन स्वीकृति में कई माह का समय लग जाया करता था, सेवानिवृत्त हुए इन तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एक माह के अंदर ही पेंशन का लाभ प्राप्त होने से उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए निगम प्रशासन व शासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है। नगर पालिक निगम केरबा में सहायक ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत रहे नासीर सईद, राजस्व उपनिरीक्षक पद पर रहे खम्मन सिंह सिदार एवं सफाई कामगार पद पर कार्यरत गुरूस्वामी व श्रीमती लक्ष्मी बाई 31 दिसम्बर 2022 को निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।

आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने निगम के स्थापना शाखा प्रभारी एवं उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी को निर्देश दिए थे कि सेवानिवृत्त हुए इन कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण तत्काल तैयार कर शासन को भेंजे जाएं। स्थापना शाखा द्वारा तत्काल पेंशन प्रकरण तैयार कर शासन को भेजा गया। आयुक्त श्री पाण्डेय ने शासन स्तर पर पेंशन की जल्द स्वीकृति हेतु प्रयास किया, परिणाम स्वरूप उक्त सभी कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के मात्र 27 दिवस में ही पेंशन स्वीकृत हो गई, जबकि इसके पूर्व अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण तैयार करने व पेंशन की स्वीकृति में कई माह का समय लग जाया करता था। इन कर्मचारियों की इतनी शीघ्र पेंशन स्वीकृति हो जाने से उन्होने प्रसन्नता जाहिर की तथा निगम प्रशासन व राज्य शासन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।