Health Tips: वजन घटाने के दौरान कभी ना करें ये गलतियां, बेकार जाएगी सारी मेहनत

Health Tips: वजन घटाने के दौरान कभी ना करें ये गलतियां, बेकार जाएगी सारी मेहनत

February 8, 2023 Off By NN Express

Tips for Weight Loss: शरीर में एक बार चर्बी जम जाए और वजन बढ़ जाए, तो इसे कम करना बड़ी मुश्किल चुनौती होती है। कई लोग अपना वजन घटाने के लिए काफी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उनका वजन नहीं होता। कई मामलों में तो ये और बढ़ जाता है। ऐसे में उनकी समझ में नहीं आता कि क्या गलती हुई और शरीर क्यों इस तरह उल्टा रिएक्ट कर रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक अपना वजन घटाने की कोशिश में लोग कई बार कुछ बुनियादी बातें भूल जाते हैं, जिससे फायदे की जगह शरीर को नुकसान ही पहुंचता है। तो चलिए आज आपको बतायें कि वजन कम करने की प्रक्रिया के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, ताकि मेहनत सफल हो और सही तरीके से शरीर का वजन कम हो जाए।

नाश्ते को अंग्रेजी में ब्रेकफास्ट कहते हैं। यानी रात भर का व्रत तोड़ना। सुबह के वक्त शरीर को इसकी सबसे ज्यादा जरुरत होती है। शरीर सोते वक्त भी शरीर की मांसपेशियों और दूसरे सेल्स के डैमेज को रिपेयर करता रहता है। इसमें कम ही सही, लेकिन एनर्जी खर्च होती है। ऐसे में शरीर के अच्छी तरह से काम करने के लिए सुबह के वक्त एक हेल्दी ब्रेकफास्ट जरुरी है। यह शरीर में एनर्जी, प्रोटीन और कैल्शियम लेवल को बनाए रखने में मदद करता है।

न्यूट्रिशनिस्ट का मानना है कि सुबह के वक्त प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए, भले ही वो कितने ही हेल्दी होने का दावा क्यों ना करें। खाली पेट में ताजा फल, सलाद, अंकुरित अनाज आदि शरीर में जल्दी अवशोषित होते हैं और फाइबर, मिनरल्स, प्रोटीन आदि की दिन भर की जरुरतें पूरी करते हैं। प्रोसेस्ड फूड्स को रासायनिक प्रक्रियाओं का उपयोग करके तैयार किया जाता है और इस प्रक्रिया में फूड्स की पौष्टिकता समाप्त हो जाती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक वजन घटाने के दौर में जूस पीना ज्यादा फायदेमंद नहीं है। उसकी जगह पर ताजे फलों को साबुत खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। जूस के साथ अक्सर में ज्यादा मात्रा में चीनी या नमक ले लेते हैं। ये वजन घटाने के बजाए बढ़ा सकता है। जूस आपके शरीर को शुद्ध करने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल कभी-कभार ही करना चाहिए।

वजन घटाने की आपकी यात्रा में हाइड्रेशन एक बड़ी भूमिका निभाता है। यानी शरीर में काफी मात्रा में पानी होना चाहिए। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो आपको ज्यादा मात्रा में पानी की जरुरत पड़ेगी। इस दौरान डिहाइड्रेशन खतरनाक साबित हो सकता है। डिहाइड्रेशन तब होता है, जब शरीर में सुचारू रूप से काम करने के लिए जरूरी मात्रा में तरल पदार्थ की कमी हो जाए। ऐसी स्थिति आने नहीं देनी चाहिए।

कई बार लोग वजन कम करने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन पूरी तरह बंद कर देते हैं। लेकिन ये सेहत के लिए अच्छा नहीं है। कार्बोहाइड्रेट को सरल और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स के रूप में बांटा गया है। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स जैसे स्टार्च और फाइबर, हेल्दी रहने और वेट लॉस को बढ़ावा देने के लिए जरूरी माने जाते हैं। वजन घटाने में एक्सरसाइज का अहम रोल होता है। लेकिन इसे उचित तरीके से करना चाहिए। अनियमित व्यायाम या बहुत अधिक या बहुत कम व्यायाम करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे ना सिर्फ शरीर के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि वजन में कमी के बजाए बढ़ोतरी भी हो सकती है।