RBI ने बढ़ाया UPI का दायरा, अब ये लोग भी उठा सकेंगे डिजिटल पेमेंट का फायदा

RBI ने बढ़ाया UPI का दायरा, अब ये लोग भी उठा सकेंगे डिजिटल पेमेंट का फायदा

February 8, 2023 Off By NN Express

डिजिटल पेमेंट का तरीका बेहद आसान है और इसमें समय की बचत भी होती है। डिजिटल युग में स्मार्टफोन से पेमेंट का तरीका हर किसी को लुभाता है। यही वहज है कि केंद्रीय बैंक आरबीआई ने भी अब यूपीआई का दायरा बढ़ाते हुए एक नए वर्ग के लोगों को भी इसमें शामिल कर लिया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई सर्विस के तहत विदेशी यात्रियों के लिए मर्चेंट पेमेंट की सुविधा देने का ऐलान किया है।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि विदेशी यात्रियों के लिए यूपीआई सर्विस को पहले चरण में कुछ ही देशों के लिए लाया जाएगा। यूपीआई सर्विस को पहले चरण में केवल जी-20 देशों के लिए लाया जा रहा है। इस सर्विस का लाभ संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, चीन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, अर्जेंटिना, जर्मनी, कोरिया, रूस, तुर्की, ब्राजील, इंडोनेशिया, इटली, जापान, सऊदी अरब जैसे राज्यों से भारत आने वाले विदेशियों को मिलेगा।

दरअसल यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस, एक इंस्टैंट रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। इस सिस्टम को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने डेवलप किया है। यह इंटरफेस इंटर- बैंक, पीयर- टू- पीयर और पर्सन-टू- मर्चेंट को पेमेंट रिसीव और सेंड करने की सुविधा देता है।

डिजिटल पेमेंट की सुविधा के तहत स्मार्टफोन के जरिए आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। इसके लिए हर यूजर को एक यूपीआई पिन की जरूरत होती है। पेमेंट चाहे किसी भी ऐप से हो यूपीआई पिन जनरेट करने के बाद इसे दर्ज करते ही पेमेंट की जा सकती है। हालांकि, बता दें यह सुविधा अभी तक केवल देश के नागरिकों के लिए ही उपलब्ध थी।