टीवी एक्ट्रेस सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का सफर अब बिग बॉस 16 में खत्म हो चुका है। पिछले 18 हफ्तों से बिग बॉस हाउस में रही सुम्बुल ने अपने गेम से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। वहीं फिनाले से कुछ दिन पहले ही सुम्बुल का शो से पत्ता साफ हो गया। एक्ट्रेस को कम वोट के चलते घर से बाहर होने पड़ा। वहीं शो से बाहर आने के बाद सुम्बुल को उनके घर पर शानदार सरप्राइज मिला, जिसे देख एक्ट्रेस के होश उड़ गए।

यह एक ऐसी जर्नी थी, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी और यह अब तक का सबसे अच्छा अनुभव साबित हुआ। मैं यहां जरूर यह जिक्र करना चाहूंगी कि मैंने जो भी एक्सपीरियंस कमाया है। मेरा बिग बॉस का सफर यहीं खत्म होता है, लेकिन मेरा वास्तविक सफर आज से शुरू होगा। आपके सपोर्ट और प्यार के साथ, मुझे यकीन है कि मैं किसी भी ट्रॉफी से अधिक हासिल कर लूंगी क्योंकि आपका प्यार मेरे लिए किसी जीत से कम नहीं है।
बता दें, बिग बॉस 16′ में सुम्बुल टॉप-7 कंटेस्टेंट्स में शामिल हो चुकी थीं, लेकिन कम वोटों के कारण इस हफ्ते उन्हें घर से बाहर होना पड़ा। खबरों की माने तो वह जल्द एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुम्बुल तौकीर टीवी शो ‘इमली’ से घर-घर मशहूर हुई।