BREAKING NEWS : मामी और भांजे के बीच था प्रेम प्रसंग, फांसी लगाकर की आत्महत्या…

BREAKING NEWS : मामी और भांजे के बीच था प्रेम प्रसंग, फांसी लगाकर की आत्महत्या…

February 4, 2023 Off By NN Express

जगदलपुर ,04 फरवरी । घर के बंद कमरे में प्रेमी और उसकी प्रेमिका के फंसे लगाकर खुदखुशी कर ली है।  प्रेमी और प्रेमिका में भांजे और मामी का रिश्ता था वहीँ प्रेमिका दो बच्चो की माँ थी। ये मामला मामला बोधघाट थाना का है। पुलिस ने बताया कि मृतक गंगामुंडा इलाके के रहने वाले हैं। मृत युवक का नाम विष्णु साहू (32) है। इसे 33 साल की अपनी सगी मामी से ही प्यार हो गया था। युवक कुंवारा था और वो वेल्डिंग का काम करता था। 

उसकी प्रेमिका और वो दोनों एक ही घर में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। शुक्रवार की सुबह दोनों घर पर अकेले थे। बताया जा रहा है कि, घर के नीचे वाले कमरे में दोनों ने रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गए। दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि, इसकी भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि, दोनों के बीच अवैध संबंध था। इसलिए दोनों ने सुसाइड किया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।