पुसकेंद्र सर्वमंगला पुलिस की त्वरित कार्यवाही, पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुसकेंद्र सर्वमंगला पुलिस की त्वरित कार्यवाही, पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

January 30, 2023 Off By NN Express

कोरबा, 30 जनवरी I प्रार्थीया पुसकेंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुंडा उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी लड़की को प्रहलाद पटेल पिता सालिकराम पटेल ने बरमपुर के द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर पुसकेंद्र सर्वमंगला में आरोपी प्रहलाद पटेल पिता सालिकराम पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन बरमपुर बस्ती पुसकेंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला कोरबा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 30/2023 धारा 376 भादवि. कायम कर पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक कृष्णा साहू, प्रधान आरक्षक 120 लक्ष्मी प्रसाद रात्रे, 239 सिल्वेस्टर मिंज, आरक्षक 95 दुर्गेश जनसेना, 433 गोवर्धन टाईगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

नाम पता आरोपी:- प्रहलाद पटेल पिता सालिकराम पटेल उम्र 20 वर्ष साकिन बरमपुर बस्ती पुसकेंद्र सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला कोरबा