Masaba Gupta and Satyadeep Mishra की पोस्ट मैरिज पार्टी, क्रिकेटर के पिता ने दी खास स्पीच

Masaba Gupta and Satyadeep Mishra की पोस्ट मैरिज पार्टी, क्रिकेटर के पिता ने दी खास स्पीच

January 30, 2023 Off By NN Express

मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने शुक्रवार को शादी कर ली। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनकी शादी की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। मसाबा गुप्ता एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने 27 जनवरी को अभिनेता सत्यदीप मिश्रा के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने रात में एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया।

मसाबा गुप्ता की दोस्त पूजा ढींगरा ने एक वीडियो शेयर किया है

मसाबा गुप्ता की हमेशा से बेस्ट फ्रेंड और पेस्ट्री मेकर पूजा ढींगरा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने लाजवाब केक बनाकर उन्हें गिफ्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मसाबा के पापा विवियन रिचर्ड्स और मां नीना गुप्ता ने भी इस मौके पर खास स्पीच दी है. वहीं इस मौके पर एक खूबसूरत थ्री टीयर व्हाइट केक भी बनाया गया था, जिसे फूलों से सजाया गया था. उस पर ‘बधाई हो’ लिखा हुआ था।

नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स को खास स्पीच देते देखा जा सकता है

एक फ्रेम में, नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स को एक विशेष भाषण देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि उन्होंने क्या कहा यह पता नहीं चल स

मसाबा गुप्ता नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं।

मसाबा गुप्ता नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। हालांकि दोनों ने शादी नहीं की। नीना गुप्ता ने 2008 में विवेक मेहरा से शादी की थी। मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा की पार्टी में शामिल होने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। इसमें विवेक मेहरा, नलिनी, चिन्मय, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, वैभव रेकी, कोंकणा सेन शर्मा और करण बुलानी जैसे लोग शामिल हैं। नीना गुप्ता एक फिल्म अभिनेत्री हैं। वहीं मसाबा गुप्ता एक फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने कई सेलेब्स के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं।का है। पूजा ढींगरा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘जिनको आप बहुत पसंद करते हैं उनके लिए कुछ बनाना बहुत मुश्किल होता है. मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा को बधाई। आप सभी को जीवन भर खुशी, हंसी और प्यार की शुभकामनाएं।