नई दिल्ली, 25 जनवरी । Navya Naveli On Bollywood Movies: महानायक अमिताभ बच्चन के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में हैं। बिग बी के फैंस न सिर्फ उनके बल्कि उनकी फैमिली के बारे में भी जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में बिग बी के फैंस के बीच उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा भी काफी चर्चा में रहती हैं। नव्या भले ही फिल्मी दुनिया से दूर रहती हैं, लेकिन वह यंग और पॉपुलर स्टार किड्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं। ऐसे में फैंस ये जानना चाहते हैं की नव्या ने अभी तक बॉलीवुड में कदम क्यों नहीं रखा है? वहीं अब बिग बी की नातिन ने इस सवाल का जवाब खुद ही दे दिया है। आइए जानते हैं क्या कहा नव्या ने…
नव्या को अब तक नहीं मिली एक भी फिल्म
नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में ब्रूट इंडिया को दिए इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान नव्या से बॉलीवुड में डेब्यू करने पर भी सवाल पूछा गया। बॉलीवुड में डेब्यू पर नव्या नवेली ने कहा, ‘मुझे नहीं पता लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि मुझे कई फिल्में ऑफर हुई होंगी। मुझे आज तक एक भी फिल्म ऑफर नहीं हुई है और यह बहुत सरप्राइजिंग है।’
बिग बी नातिन एक्टिंग में हैं कच्ची!
इसी इंटरव्यू में नव्या नवेली नंदा ने बताया, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं एक्टिंग में बहुत अच्छी नहीं हूं। मेरा मानना है कि वो काम कभी नहीं करना चाहिए, जिससे आपका 100 परसेंट न जुनून हो। एक्टिंग ऐसी चीज नहीं, जिसको लेकर मैं जुनूनी हूं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं वो काम कर रही हूं, जो मुझे करना पसंद है।’
फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं नव्या
आपको बात दें कि नव्या नवेली नंदा फिलहाल अपना फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं। इसके साथ ही वो एक एन्टरप्रेन्योर हैं। यही नहीं, नव्या को अक्सर हेल्थकेयर पर बात करते भी देखा जाता है। वो एक ऑनलाइन हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म आरा हेल्थ की फाउंडर हैं। नव्या भले ही फिल्मों में डेब्यू न रही हों, लेकिन उनका भाई अगस्त्य नंदा जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहा है। अगस्त्य जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाह रुख खान की बेटी सुहाना खान और खुशी कपूर भी नजर आएंगी।


