प्राकृतिक आपदा पीडि़तो के 3 वारिसों को 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा पीडि़तो के 3 वारिसों को 12 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

January 23, 2023 Off By NN Express

बीजापुर ,23 जनवरी  कलेक्टर कटारा की ओर से राजस्व पुस्तक परिपत्र (6)4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीडि़त परिवारों को प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्य के 2 प्रकरण में मृतिका संगीता कुडिय़म के निकटतम वारिस उनके पिता पोरिया कुडिय़म ग्राम धनोरा तहसील बीजापुर, मृतक संदीप सोयम निकटतम वारिस उनकी पत्नि सरिता सोयम ग्राम फुतकेल तहसील उसूर को 4-4 लाख स्वीकृत किया गया। इसी तरह नदी मे डूबने स मृत्यु के 1 प्रकरण में मृतक सोमडू कुंजाम के निकटतम वारिस उनकी पत्नि कुंजाम बंडी ग्राम धर्मारम तहसील उसूर को 4 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।