BIJAPUR NEWS : 26 जनवरी व 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

BIJAPUR NEWS : 26 जनवरी व 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

January 23, 2023 Off By NN Express

बीजापुर ,23 जनवरी I कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशानुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर बीजापुर जिले में समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकान व एफ.एल. 7 सैनिक केंटीन में मदिरा धारण विक्रय परिवहन व परोसना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है।