मासूम बच्ची से रेप करने वाला लड़का गिरफ्तार

मासूम बच्ची से रेप करने वाला लड़का गिरफ्तार

January 23, 2023 Off By NN Express

बिलासपुर ,23 जनवरी  पुलिस ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है। ये घटना शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र  की है। पुलिस ने मोहल्ले में ही रहने वाला 14 साल के लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया हैं। घटना के बाद डरी सहमी बच्चीं ने अपनी मां से घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने डाॅक्टरों से बच्चीं की जांच करायी, तब बच्चीं के साथ रेप का खुलासा हो सका। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया हैं।

पुलिस के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली पांच साल की बच्चीं नर्सरी क्लास में पढ़ती हैं। बताया जा रहा हैं कि मोहल्ले में ही रहने वाले 14 साल का नाबालिग ने जो कि आठवीं क्लास में पढ़ता है। मोहल्ले में बच्चों के साथ खेलने के दौरान लड़के ने बच्ची को अपने झांसे में ले लिया।  नाबालिग लड़के ने बच्चीं को अपने साथ खिलाने के बहाने ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़के ने उसे इस घटना की जानकारी किसी को नहीं बताने की बात भी कही। घटना के बाद नाबालिग लड़का पीड़ित बच्ची को मोहल्ले में छोड़कर चला गया।

शाम को जब बच्ची घर गयी तब उसने अपनी मां को दर्द होने की बात कही साथ ही उसने आरोपी लड़के के गलत काम करने के बारे में बताया। लेकिन उसकी मां को इस घटना पर यकीन नहीं हो सका। अगले दिन बच्ची की मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई, जहां उसका इलाज किया गया। इस दौरान डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप होने की पुष्टि की। इसके बाद मां को बच्ची की बातों पर यकीन हुआ। शनिवार को ही महिला ने अपनी बच्ची के साथ थाने पहुंची। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया हैं। पुलिस की पूछताछ में लड़के ने भी बच्चीं के साथ रेप की बात स्वीकार किया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया हैं।