KL Rahul-Athiya: केएल राहुल-अथिया की शादी को लेकर सामने बड़ा अपडेट! जानिए किस दिन कौन सा फंक्शन? पढ़ें हर जानकारी

KL Rahul-Athiya: केएल राहुल-अथिया की शादी को लेकर सामने बड़ा अपडेट! जानिए किस दिन कौन सा फंक्शन? पढ़ें हर जानकारी

January 21, 2023 Off By NN Express

मुंबई: आख़िरकार जिस बात का फैंस को बेसब्री से इन्तजार था, वो घड़ी आ ही गई। इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल और फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की तैयारियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस क्यूट कपल की शादी की रस्में 21 जनवरी से शुरू हो रही हैं, जो 23 जनवरी तक चलेंगीं।आपको बता दें कि फंक्शन सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस पर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21 को हल्दी और 22 को मेहंदी की रस्में होंगी। 23 जनवरी को दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी होगी। शादी में सलमान, अक्षय, जैकी, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स के शामिल होने की खबर है।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी करीब 4 साल से रिलेशनशिप में हैं। राहुल ने 2014 में टेस्ट टीम में डेब्यू किया था। अथिया ने 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अथिया ने अपने करियर में महज 4 फिल्में की हैं, जिनमें से एक में वे मेहमान कलाकार थीं। अथिया की नेटवर्थ 29 करोड़ रुपए हैं। वहीं, केएल राहुल सालाना 30 करोड़ रुपए कमाते हैं। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान होने के साथ ही राहुल IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान भी हैं।