दुर्ग संभागायुक्त कावरे ने एक वर्ष का कार्यकाल किया पूरा

दुर्ग संभागायुक्त कावरे ने एक वर्ष का कार्यकाल किया पूरा

January 20, 2023 Off By NN Express

दुर्ग।  दुर्ग संभागायुक्त महादेव कावरे ने गुरुवार को एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया। फलस्वरुप उन्हें सुबह से बधाईयों का तांता लगा रहा। समाजसेवी दिनेश गुप्ता के अलावा अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके हिन्दी भवन स्थित संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

ज्ञातव्य हो कि संभागायुक्त महादेव कावरे ने अपने कार्यशैली से विशेष पहचान बनाई है। शासकीय कार्यालयों में लोगों के कार्यों का जल्द निराकरण के लिए वे लगातार सक्रिय रहे है। जिससे संभाग के प्रशासनिक अमले में व्यापक सुधार आया है। शासकीय कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान जहां उन्होने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की पीठ थपथपाई है,वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी बक्शे भी नही गए है।