खालसा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

खालसा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

January 20, 2023 Off By NN Express

दुर्ग। खालसा पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल का वार्षिक उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मदन मोहन त्रिपाठी, निदेशक के. पी. एस.भिलाई ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को आपस में समन्वय स्थापित कर बच्चों के समुचित विकास हेतु मार्गदर्शन दिया। खालसा शिक्षणसमिति के चेयरमैन स. त्रिलोक सिंह ढिल्लों ने समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए शानदार आयोजन के लिए स्कूल की प्राचार्याएवं स्टाफ को बधाई दी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष रजिन्दर पाल सिंह भाटिया स्कूल की स्थापना के 43 वर्षों में स्कूल के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डालते हुए स्कूल को नगर के मध्यम आय वर्ग के नागरिकों हेतु एक महत्वपूर्ण उपलब्धि निरूपित किया। प्राचार्या लखविंदर कौर वालिया ने वार्षिक ्रतिवेदन में शाला के छात्रों की शैक्षणिक एवं खेलों से संबंधित महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी दी। इन उपलब्धियों के परिप्रेक्ष्य में शिक्षिकाओं की भागीदारी की प्रशंसा की। कार्यक्रम का आरंभ राज्य गान के साथ हुआ।सरस्वती वंदना के पश्चात् अतिथियों का स्वागत एवं गणेश वंदना हुई। तत्पश्चात् रंगारंग कार्यक्रमों के अन्तर्गत प्रस्तुत भांगड़ा, छत्तीसगढ़ी नाचा, जंगल बुक, कठपुतली डांस, कृष्ण लीला नृत्य विशेष रूप से पसंद किये गये। प्रारंभ में मुख्य अतिथि मदन मोहन त्रिपाठी का संक्षिप्त परिचय देते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में मील का पत्थर निरूपित किया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन वाले

विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि मदनमोहन त्रिपाठी, खालसा शिक्षण समिति के चेयरमेन त्रिलोक सिंह ढिल्लो, राजिन्दर पाल सिंह, हरमीत सिंह भाटिया, कुलबीर सिंह सलूजा, तरसेम सिंह ढिल्लो, सुरिंदर सिंह बरवाल, हरजीत सिंह, गुरुदर्शन सिंह लाम्बा, सम्पूरण सिंह सैनी, गुलबीर सिंह भाटिया, द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान अरविंदर सिंह खुराना भी उपस्थित थे। उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शाला की उप प्राचार्या मनिंदर कौर ने किया। यह जानकारी स्कूल मैनेजमेंट के सचिव हरमीत सिंह भाटिया ने दी।