इस वर्ष रिकॉर्ड पांच हजार लाख मीट्रिक टन से अधिक हुआ गन्‍ने का उत्‍पादन

इस वर्ष रिकॉर्ड पांच हजार लाख मीट्रिक टन से अधिक हुआ गन्‍ने का उत्‍पादन

January 20, 2023 Off By NN Express

नई दिल्ली। भारत में वर्ष 2021-22 में रिकॉर्ड पांच हजार लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्‍ने का उत्‍पादन हुआ। तीन हजार पांच सौ 74 लाख मीट्रिक टन गन्‍ने से करीब तीन सौ 94 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्‍पादन किया गया। इसमें से 36 लाख मीट्रिक टन चीनी से इथेनॉल बनाया गया।

वर्ष 2021-22 के दौरान चीनी मीलों को इथेनॉल की बिक्री से 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई। वर्ष 2021-22 में अक्‍टूबर से सितंबर के बीच विश्‍व में सर्वाधिक चीनी उत्‍पादन और उपभोग भारत में हुआ। भारत, ब्राजील के बाद विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी निर्यातक भी है।