Raipur Breaking News : राजधानी में मर्डर,युवक को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला

Raipur Breaking News : राजधानी में मर्डर,युवक को चाकू से गोद-गोद कर मार डाला

January 17, 2023 Off By NN Express

रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है जहां पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात आरोपी ने युवक को मौत के घाट उतार दिया।जानकारी के अनुसार मामला पंडरी थाना इलाके के दलदलसीवनी इलाके का है जहां मृत युवक का नाम गोकुल निषाद बताया जा रहा है। वही जितेंद्र नामक युवक घायल है जिसे उपचार के लिए गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि मामला शराब पीने के दौरान हुए विवाद का है जिसके बाद पुरानी रंजिश के चलते गोकुल की हत्या कर दी गयी। फिलहाल आरोपी अज्ञात है, पुलिस पूछताछ में जुटी हई है।