बिग बॉस के घर से बाहर हुए अब्दु… फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट…

बिग बॉस के घर से बाहर हुए अब्दु… फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट…

January 15, 2023 Off By NN Express

मुंबई। बिग बॉस में सबके चहेते कहे जाने वाले अब्दु रोजिक का सफर अब शो में खत्म हुआ। साढ़े तीन महीने घरवालों को अपनी क्यूट स्माइल और मासूमियत से खुश कर देने वाले अब्दु शो को अलविदा कहने वाले हैं। अब वह दोबारा शो में नहीं दिखाई देंगे। उनके जाने से घर में मायूसी का माहौल होना तय है। खासकर उनके खास दोस्त कहे जाने वाले शिव ठाकरे का रो-रोकर बुरा हाल है। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अब्दु की एक्जिट को दिखाया गया है।
अब्दु रोजिक का जाना उनके कई फैंस के लिए बुरी खबर जैसा हो सकता है। उनका जाना उनके कई फैंस के लिए फिनाले एपिसोड के खत्म होने जैसा है। वह भले ही कद और उम्र में सबसे छोटे थे, लेकिन समझदारी के माले में सबसे बड़े थे। खुद सलमान खान भी उनकी मैच्योरिटी की तारीफ कर चुके हैं। अब्दु रोजिक की पॉपुलैरिटी बिग बॉस के पहले एपिसोड से ही बनी हुई है। जिस तरह की उनकी लोकप्रियता रही है, उसे देख फैंस को लग रहा था कि वह टॉप 3 फाइनलिस्ट हो सकते हैं। लेकिन शो के बीच में ही उनका चले जाना कई लोगों के लिए दिल तोड़ने जैसा है। कुछ ऐसा ही हाल शिव ठाकरे का भी है।

मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में दिखाया गया है,’बिग बॉस 16 सीजन में यह पहली बार हो रहा है।’ इसके बाद दिखाया जाता है कि अब्दु घर से एक्जिट ले रहे हैं। उनके जाते ही सभी घरवालों के चेहरे पर उदासी छा जाती है। सबसे ज्यादा दुखी शिव ठाकरे होते हैं। अब्दु के जाने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है।