खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत, 20 घायल

खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत, 20 घायल

January 15, 2023 Off By NN Express

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में एक बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से बड़वाह जा रही यात्री बस हादसे का श‍िकार हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्‍य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को पास के बड़वाह के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये हादसा किस कारण से हुआ है।मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों के बीच चीख पुकार मचने लगी थी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद खुद ही मोर्चा संभालते हुए लोगों को क्षतिग्रस्‍त बस से निकाला। जानकारी के अनुसार इंदौर से खंडवा जा रही बस रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम बाघफल के पास असंतुलित होकर पलट गई। इस बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे।

खाई में गिरी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बड़वाह पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आए दिन इस सड़क की खराब हालत के कारण हादसे होते रहते हैं। सभी यात्रियों को यहां पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।