भाजपा नवीन जिला कार्यकारिणी में अभिमन्यु राठौर को मिली अहम जवाबदारी

भाजपा नवीन जिला कार्यकारिणी में अभिमन्यु राठौर को मिली अहम जवाबदारी

January 13, 2023 Off By NN Express

अभिमन्यु बनाये गए भाजपा जिला मंत्री

जांजगीर – भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चाम्पा की नवीन कार्यसमिति की घोषणा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चन्देल ने की है। कार्यसमिति में नगर के युवा नेता अभिमन्यु राठौर को जिम्मेदारी दी गयी है।उनकी नियुक्ति से युवाओं में हर्ष व्याप्त है। इसके पूर्व अभिमन्यु अभाविप, भाजपा सोशल मीडिया टीम में प्रदेश स्तर पर कार्य कर चुके हैं। उनकी राजनीति पारी की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई। परिषद में उन्होंने नगर मंत्री, महाविद्यालय प्रमुख, जिला सहसंयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया था,तत्पश्चात उन्हें भाजपा युवा मोर्चा में जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। बाद में उन्हें भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक के रूप में दायित्व प्रदान किया गया, जिसे उन्हें सफ़लतापूर्वक पूर्ण किया।
वर्तमान में भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में वे कार्य कर रहे है।

ALSO READ :-फरार अपराधियों के गिरफ्तारी, गुम इंसान दस्तायाबी , ठगों से रकम वापस दिलाने सहित गुम मोबाइल वापस दिलाने में सायबर सेल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

उनके जिला मंत्री बनने पर भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, भारत तिब्बत सहयोग मंच युवा विभाग के प्रदेश महामंत्री अनुराग तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल सेन, भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष सुदीप उपाध्याय ने हर्ष व्यक्त किया है।