भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता में दूसरा वनडे मैच खेला गया जिसमे भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन पर ऑल आउट हो गई थी। श्रीलंकाई टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर ऑल आउट हो गई। उसकी ओर से डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50) ने अर्धशतकीय पारी खेली। विकेटकीपर बैटर कुसल मेंडिस 34 रन और वनिंदु हसरंगा 21 रन बनाकर आउट हुए।
अविष्का फर्नांडो ने 20 रन बनाए। कप्तान दसुन शनाका 2 रन ही बना सके। भारत की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट चटकाए।। जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को 2 विकेट मिले।लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी भारतीय टीम ने 44वें ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर ही जीत दर्ज कर ली। केएल राहुल ने 103 गेंदों में 64 रन बनाए जबकि उप कप्तान हार्दिक पंड्या ने 36 रनों की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 75 रन जोड़े।


