चोरी की बाइक 2 हजार में बेचते थे,6 आरोपी गिरफ्तार

चोरी की बाइक 2 हजार में बेचते थे,6 आरोपी गिरफ्तार

January 12, 2023 Off By NN Express

कोरबा,12 जनवरी I दर्री के एचटीपीपी कालाेनी समेत आसपास के क्षेत्र से लगातार बाइक चाेरी हाेने के मामले में जांच कर रही दर्री पुलिस की टीम ने 4 सदस्य चाेर गिराेह काे पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है, वहीं दाे खरीदार भी पकड़े गए हैं। गिराेह से 7 बाइक बरामद की गई है। शहरी-उपनगरीय क्षेत्र में बाइक चाेरी की घटना लगातार बढ़ी है। इसके लिए एसपी संताेष सिंह ने सभी थाना प्रभारियाें काे जांच कर आराेपियाें काे पकड़ने का निर्देश दिए हैं। दर्री के एचटीपीपी कालाेनी व आसपास के क्षेत्र में भी बाइक चाेरी की घटना पर अनुविभाग के सीएसपी रॉबिंसन गुडिया के नेतृत्व में दर्री पुलिस की टीम जांच-पड़ताल में जुटी थी।

इस बीच दर्री थाना क्षेत्र में कुछ लोगो के द्वारा चोरी की बाइक खपाने की जानकारी पुलिस काे मिली। जिसपर दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा की अगुआई में विशेष दल बनाई गई। संभावित स्थानाें पर दबिश देकर स्याहीमुड़ी-रामनगर निवासी घृत विश्वकर्मा (20), छुरी-रावण भाटा निवासी अरुण जनवार(20), छुरी-भाटापारा निवासी हिमांशु देवांगन (19) समेत एक नाबालिग काे पकड़ा गया। वहीं दाे खरीदार दाऊद कुरैशी (20) निवासी आईबीपी चौक दर्री व संजय देवांगन (21) निवासी तुलसी चौक छुरी पकड़े गए। जिनके पास से चाेरी की 7 बाइक बरामद हुई।

दर्री थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि चाेरी गिराेह द्वारा चाेरी की गई बाइक काे संजय देवांगन ने करीब 2 हजार रुपए में लिया जाता था। बाइक की कंडिशन अच्छी हाेने पर डेंटिंग-पेंटिंग करके उसका लुक बदलकर बेचता था। वहीं बाइक के पार्ट्स की जरूरत हाेने पर उसे निकालकर बेचता था। दाऊद कुरैशी ने भी बाइक खरीदा था।