भीषण सड़क हादसे में 40 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

भीषण सड़क हादसे में 40 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

January 9, 2023 Off By NN Express

दिल्ली ,09 जनवरी  अफ्रीकी देश सेनेगल में ए दो बसों में आपस में टक्कर होने से 40 लोगों की मौत हो गई है और 87 लोग घायल हो गए है। यह घटना केंद्रीय सेनेगल में कैफरीन में रविवार को हुई है।  शुरुआती जांच से पता चला है कि दुर्घटना एक बस का टायर फटने के कारण हुआ है। इस हादसे के बाद राष्ट्रपति मैकी सॉल ने तीन दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।बताया जा रहा कि बस में 60 लोगों के बैठने की क्षमता थी।  बस मॉरिटानिया की सीमा के पास रोसो की ओर जा रही थी।  इससे पहले साल 2017 में, दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 25 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। 

नेशनल फायर ब्रिगेड के संचालन प्रमुख कर्नल शेख फॉल ने कहा कि यह एक गंभीर दुर्घटना थी।  घटना में 87 लोग घायल हुए हैं।  पीड़ितों को कैफरीन के एक अस्पताल और चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया।  मलबे और ध्वस्त बसों को हटा दिया गया है और सामान्य यातायात फिर से शुरु हो गया है।  बताया जा रहा कि टायर फटने से बस ने अपना संतुलन खो दिया।  इससे वह विपरीत दिशा में आ रही एक बस से टकरा गई।