रेलमंत्री की पहल से घायल यात्री को मिली सहायता…

रेलमंत्री की पहल से घायल यात्री को मिली सहायता…

January 7, 2023 Off By NN Express

गुवाहाटी,07 जनवरी  रेल यात्रा के दौरान एक यात्री के हाथ में चोट लग गई। उसने तत्काल ट्विटर कर रेलवे से चिकित्सा सहायता की मांग की। इस ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने सहायता उपब्ध कराई। इसके लिए यात्री ने रेलमंत्री को धन्यवाद दिया। पूर्वी सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि 4 जनवरी को आदित्य चौधरी ट्रेन संख्या 13248 (राजेन्द्र नगर टर्मिनल – कामाख्या) कैपिटल एक्सप्रेस से गुवाहाटी आ रहे थे।

चौधरी को हाथ में कुछ चोट के कारण सहायता की जरूरत पड़ी। उन्होंने सहायता के लिए ट्वीट किया। इस ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए रेल मंत्री के कार्यालय ने घायल यात्री को अगले निकटतम स्टेशन अलीपुरद्वार जंक्शन पर चिकित्सा सहायता की व्यवस्था की। सहायता मिलने से आदित्य काफी खुश थे और उन्होंने इस सहायता के लिए रेलमंत्री का आभार जताया।