23 लीटर महुआ शराब के साथ ग्राम पचरी के 03 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

23 लीटर महुआ शराब के साथ ग्राम पचरी के 03 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

January 4, 2023 Off By NN Express

महासमुंद ,04 जनवरी I पुलिस अधीक्षक महोदय धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) पिथौरा प्रेमलाल साहू द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर उक्त निर्देशों का पालन करते हुए निरीक्षक गोपाल ध्रुर्वे थाना प्रभारी पटेवा के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 04/01/2023 को मुखबीर सूचना पर क्रमश: आरोपियान 01 सुनील टंडन पिता स्व0 हेमंत टंडन उम्र 27 साल निवासी पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से दो पीला रंग के अलग अलग प्लास्टिक जरकीन में भरी कुल 08 लीटर महुआ शराब कीमती 2400 रूपये को जप्त किया।

02 परेमिन टंडन पति स्व0 हेमंत टंडन उम्र 50 साल निवासी पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद के कब्जे से दो पीला रंग के अलग अलग प्लास्टिक जरकीन में भरी कुल 08 लीटर महुआ शराब कीमती 2400 रूपये को जप्त किया तथा 03 चितरेखा टंडन पिता फेरू सिंह टंडन उम्र 55 साल सभी निवासी ग्राम पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्‍जे से दो पीला रंग के अलग अलग प्लास्टिक जरकीन में भरी कुल 07 लीटर महुआ शराब कीमती 2100 रूपये को जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को देकर क्रमश: अपराध क्रमांक 06/2023, 07/2023 एवं 08/2023धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया कर आरोपियो को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-

01 सुनील टंडन पिता स्व0 हेमंत टंडन उम्र 27 साल निवासी पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.)
02 परेमिन टंडन पति स्व0 हेमंत टंडन उम्र 50 साल निवासी पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.)
03 चितरेखा टंडन पिता फेरू सिंह टंडन उम्र 55 साल सभी निवासी ग्राम पचरी, थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.)
जप्त‍ संपत्ती :-
छ: नग अलग अलग पीला रंग के प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई कुल 23 लीटर देशी हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 6900 रूपये।