थाना सिविल लाईन क्षेत्र में सट्टा संचालित करते 05 सटोरिये गिरफ्तार

थाना सिविल लाईन क्षेत्र में सट्टा संचालित करते 05 सटोरिये गिरफ्तार

January 4, 2023 Off By NN Express

रायपुर,04 जनवरी I जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में 03.01.2023 को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत ईरानी डेरा पास कुछ व्यक्तियों द्वारा सट्टा संचालित किया जा रहा है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को सटोरियों को पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर सट्टा संचालित करते 05 सटोरियांे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 14,690/- रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सोनू राज वैष्णव बैरागी पिता राजबाबू बैरागी उम्र 31 साल निवासी कैपिटल फेस 02 सड्डू विधानसभा रायपुर।
  2. कमरूद्दीन अली पिता नजरूद्दीन अली उम्र 54 साल निवासी पंडरीतराई देवेन्द्र नगर रायपुर।
  3. परम जैसवानी पिता छोटे राम जैसवानी उम्र 44 साल निवासी फेस 02 सड्डू कालोनी विधानसभा रायपुर।
  4. हरिशंकर साहू पिता गिरजालाल साहू उम्र 44 साल निवासी न्यू शांति नगर सिविल लाईन रायपुर।
  5. रंगधर जगत पिता कंपनी जगत उम्र 39 साल निवासी शिव नगर खम्हारडीह रायपुर।