खेत में रखे धान को आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खेत में रखे धान को आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

January 1, 2023 Off By NN Express

जांजगीर चाम्पा ,01 जनवरी I प्रार्थी मुनीन्द्र कुमार पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी नवापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के खेत मे धान कटाई के बाद रखे करपा को गेंदराम पटेल निवासी नवापारा ब अपने अन्य साथी के साथ मिलकर खेत में काम कर रहे मजदुर को गाली गलौज कर आग लगा दिया। जिससे प्रार्थी का करीबन 126000 रू० का नुकसान हो गया।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 506/2022 धारा 294, 427, 435, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी आरोपी गेंदराम पटेल उम्र 56 वर्ष नवापारा ब थाना बलौदा को 31.12.22 को गिरफतार कर विधिवत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रधान आर0 सेख सफीउल्लाह आर0 चन्द्रकांत कश्यप आर0 श्यामभूषण राठौर एवं लखेश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।