खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा,बताई ये वजह….

खेल मंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा,बताई ये वजह….

January 1, 2023 Off By NN Express

दिल्ली,01 जनवरी । हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने महिला कोच के छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज करने बाद अपना इस्तीफा दे दिया है। संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक मैं मुख्यमंत्री को खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपता हूं।

महिला कोच ने  सिंह पर आरोप लगाया है कि संदीप सिंह ने उन्हें सरकारी आवास पर बुलाकर यौन उत्पीड़न किया है। यहां तक कहा गया है कि जब मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री को की गई, तो उनकी तरफ से कोई मदद नहीं मिली। इस मामले में विपक्ष खट्टर सरकार पर हमलावर हो गया और मंत्री संदीप सिंह का इस्तीफा मांग रहा है।