नए साल में सोने के भाव में तेजी, चांदी में हल्की गिरावट

नए साल में सोने के भाव में तेजी, चांदी में हल्की गिरावट

January 1, 2023 Off By NN Express

दिल्ली,01 जनवरी  साल 2023 के पहले दिन यानी आज 1 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने के भाव में उछाल व चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। कल के मुकाबले आज सोना महंगा व चांदी सस्ती हुई है।  22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 8 ग्राम 41,640 रुपये व 24 कैरेट प्रति 8 ग्राम का दाम 43,720 रुपये है।  वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर प्रति किलो 74,300 रुपये हो गई है। 

सोने के भाव में तेजी व चांदी के दाम में हल्की गिरावट आई है।  सर्राफा का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है. प्रति किलो चांदी के दर में आज 200 रुपये की गिरावट हुई है। आज चांदी प्रति किलो 74,300 रुपये के भाव से बेची जाएगी।  जबकि कल (शनिवार) शाम तक 74,500 रुपये की दर से बिक्री की गई है।  वहीं, सोने के भाव में तेजी आई। 

22 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम के भाव में 200 रुपये व 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम के कीमत में इससे भी अधिक बढ़ोतरी हुई है।  22 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम कल (शनिवार) शाम 41,440 रुपये बिका। लेकिन आज इसकी कीमत 41,640 रुपये तय की गई है यानी दाम में 200 रुपये की तेजी आई है। वहीं, शनिवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 8 ग्राम 43,512 रुपये के भाव से खरीदा।