शहीद जवान को नम आँखों से दी विदाई, पिता ने दी मुखाग्नि

शहीद जवान को नम आँखों से दी विदाई, पिता ने दी मुखाग्नि

December 31, 2022 Off By NN Express

धमतरी,31 दिसंबर । प्रदेश के धमतरी जिले के होनहार जवान मनीष ध्रुव का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके गृहग्राम ग्राम खरेंगा के लाया गया, जहाँ राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उनके सम्मान में तिरंगा रैली निकाली गई। शहीद जवान को नाम आँखों से विदाई दी गई। उनका पार्थिव देह शुक्रवार को धमतरी के जिला अस्पताल में रखा गया था। आज जिला अस्पताल में पार्थिव शरीर को फूलों से सजा मेटाडोर में आर्मी के जवानों ने रखा। वहां से पुलिस फॉलो गार्ड, सेना के वाहन के साथ रवाना हुआ। 

Read More : फिजियो एवं स्पीच थैरेपिस्ट पद के लिए दस्तावेज सत्यापन 02 जनवरी को

इस दौरान खरेंगा सहित अन्य जगहों से बड़ी संख्या में युवा तिरंगा लिए पहुंच गए थे। शहर के मुख्य मार्गों से धीरे-धीरे यह काफिला बढ़ता गया, इस दौरान शहीद अमर मनीष नेताम अमर रहे से गुंजायमान हुआ।शहरवासियों ने जगह-जगह नम आंखों से फूलों की वर्षा कर उन्हें विदाई दी। इसके बाद अंतिम संस्कार के दौरान शहीद जवान ध्रुव के पिता ने बेटे के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दिया। उल्लेखनीय है कि ध्रुव लेह लद्दाख की सीमा पर मराठा रेजीमेंट में तैनात थे जहाँ माइनस 30 डिग्री तापमान में ड्यूटी कर रहे मनीष की 28 दिसंबर को अचानक तबियत बिगड़ गई और उन्हे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गईथी।