डेढ़ दर्जन से ज्यादा सटोरिये चढ़े पुलिस के हत्थे….

डेढ़ दर्जन से ज्यादा सटोरिये चढ़े पुलिस के हत्थे….

December 31, 2022 Off By NN Express

रायपुर,31 दिसंबर । पुलिस ने शहर भर में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्र में सट्टा खिलाते 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे नगद  23630 रूपए जब्त किया है। पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर सट्टा खिलाते आरोपी रंजीत यादव 23 वर्ष निवासी पंडरी ताजनगर, श्रवण भारती 37 वर्ष निवासी बेहरा कालोनी, आकाश बैरागी 25 वर्ष निवासी पंडरी बाजार, मुकेश सागर 35 वर्ष निवासी कुकुरबेड़ा, ईमरान खान 35 वर्ष निवासी नेहरू नगर कोतवाली, जय ताण्डी 45 वर्ष निवासी नेहरू नगर, घनश्याम शर्मा 43 वर्ष निवासी पचपेढ़ी नाका, नागेश प्रताप 30 वर्ष निवासी चंगोराभाठा, रवीन्द्र वालिया 49 वर्ष निवासी गोलबाजार, विक्की तिवारी 28 वर्ष निवासी कुशालपुर, जगन्नाथ ताण्डी 35 वर्ष निवासी महादेव घाट, मोह0 ईमरान 23 वर्ष निवासी बैजनाथपारा, मुकेश कुमार साहू 28 वर्ष निवासी बढ़ईपारा, बंदू नायक 40 वर्ष निवासी नेहरू नगर, रूपेश राव 23 वर्ष निवासी गोकुल नगर, योगेश साहू 19 वर्ष निवासी विजय नगर, आशुतोष गुप्ता 49 वर्ष निवासी छपरिया कालोनी, विशाल बघेल 68 वर्ष निवासी बड़े उरला, पवन कुमार बया 28 वर्ष निवासी गोलपारा व राजा राव 40 वर्ष निवासी गोबरानवापारा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।