गृहमंत्री 31 दिसम्बर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

गृहमंत्री 31 दिसम्बर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

December 30, 2022 Off By NN Express

बेमेतरा ,30 दिसम्बर I प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू शनिवार 31 दिसम्बर 2022 को एक दिवसीय बेमेतरा जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्री बेरला विकासखण्ड के ग्राम देवरबीजा में स्व. कुमुद साहू के यहां दोपहर 12ः00 बजे पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे 1ः00 बजे बेमेतरा आगमन एवं 03ः00 बजे ग्राम भोईनाभाठा में गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात गृहमंत्री शाम 04ः00 बजे भोईनाभाठा से रिसाली दुर्ग के लिए रवाना होंगे।