टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग,लाखों का सामान जलकर ख़ाक….

बिलासपुर,30 दिसंबर  बिलासपुर शहर में एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई जिसमें लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। ये मामला चकरभाटा ठाणे का है। पुलिस ने कहा कि चकरभाटा इलाके में स्थित शिवम टेंट हाउस के गोदाम में  आग लग गई। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम की सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंचा और राहत और बचाव कार्य शरू किया।  इस आगजनी में कोई हताहत और कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है वहीँ पुलिस ने इस घटना में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।