Bilaspur News : रंजिश के चलते किया जानलेवा हमला, 3 सगे भाइयों समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर,29 दिसंबर  पुलिस ने रंजिश में लाठी और राड से पीड़ित पर जानलेवा हमला करने वाले तीन सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये मामला सरकंडा थाना का है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान छोटू उर्फ रमेश धुरी, परमेश्वर धुरी, दीपक धुरी  और विनायक उर्फ विनय कौशिक के रूप में की है। आरोपियों ने राकी कमलसेन को पुरानी रंजिश के चलते प्राणघातक हमला कर दिया था। पुलिस ने कहा कि वारदात के बाद सभी आरोपी भागने के प्रयास में थे लेकिन त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है।