नर्मदा एक्सप्रेस में मिलेगी अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा

नर्मदा एक्सप्रेस में मिलेगी अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा

December 27, 2022 Off By NN Express

बिलासपुर,27 दिसंबर  रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में 01 एसी-3 कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस में बिलासपुर से 5 जनवरी 2023 से तथा गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर एक्सप्रेस में इंदौर से 6 जनवरी 2023 से उपलब्ध रहेगी।