रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती…

रतनजोत के बीज खाने से 7 बच्चों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती…

December 25, 2022 Off By NN Express

कांकेर,25 दिसंबर I जिले में सात बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मामला भानुप्रतापपुर विकासखंड का है। डोगरकट्टा गांव के 7 बच्चों ने खेल-खेल में रतनजोत के बीज खा लिए। कुछ देर बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम भानबेड़ा में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों ने सभी बच्चों को देखरेख में रखा है। परिजनों के मुताबिक, जैसे ही बच्चों ने रतनजोत का बीज खाया, उल्टी की शिकायत होने लगी, लगातार हो रही उल्टी के बाद बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। बच्चों की स्थिति अभी सामान्य हैं।