पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया नमन

पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें किया नमन

December 24, 2022 Off By NN Express

रायपुर,24 दिसंबर I मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। उन्होंने  कहा  कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। वे कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व और प्रेरक कविताओं के लिए सदा याद किये जाएंगे।