सामान्य प्रेक्षक ने जनपद पंचायत अकलतरा में की संवीक्षा की कार्यवाही

सामान्य प्रेक्षक ने जनपद पंचायत अकलतरा में की संवीक्षा की कार्यवाही

December 24, 2022 Off By NN Express
जांजगीर-चांपा,24 दिसम्बर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत/नगरपालिका उप चुनाव 2022-23 हेतु आलोक कुमार तिवारी,भारतीय वन सेवा रायपुर को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री तिवारी, 24 दिसम्बर 2022 को जनपद पंचायत अकलतरा में संवीक्षा की कार्यवाही में शामिल रहे एवं रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।