उप चुनाव 2022-23 हेतु आलोक कुमार तिवारी सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

उप चुनाव 2022-23 हेतु आलोक कुमार तिवारी सामान्य प्रेक्षक नियुक्त

December 24, 2022 Off By NN Express
जांजगीर-चांपा,24 दिसम्बर छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत/नगरपालिका उप चुनाव 2022-23 हेतु आलोक कुमार तिवारी, भारतीय वन सेवा रायपुर को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले में 3 सरपंच, 15 पंच के साथ एक पद पर पार्षद का निर्वाचन होना है। श्री तिवारी जांजगीर सर्किट हाउस के बोरई नदी कक्ष में उपलब्ध रहेगें। जिले के उक्त निर्वाचन में संलग्न अधिकारी / कर्मचारी अथवा आम जन प्रतिनिधि आवश्यकतानुसार दोपहर 03 से 05 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। सामान्य प्रेक्षक श्री तिवारी से मोबाइल नंबर 9425206597 पर संपर्क किया जा सकता है। इस दूरभाष नंबर पर निर्वाचन में संलग्न अधिकारी/कर्मचारी एवं अन्य प्रतिनिधि चुनाव संबंधी जानकारी तत्काल श्री तिवारी को अवगत करा सकते हैं।