BIG BREAKING : खाई में गिरा सेना का ट्रक,16 जवान शहीद, रक्षामंत्री ने जताया शोक…

BIG BREAKING : खाई में गिरा सेना का ट्रक,16 जवान शहीद, रक्षामंत्री ने जताया शोक…

December 23, 2022 Off By NN Express

गंगटोक,23 दिसंबर  सिक्किम में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है, वहीं 4 घायल हैं। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई जहां  सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया। पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने का गहरा दुख है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।