आत्मघाती बम हमले से दहल: एक पुलिसकर्मी की मौत, 6 घायल… 

आत्मघाती बम हमले से दहल: एक पुलिसकर्मी की मौत, 6 घायल… 

December 23, 2022 Off By NN Express

इस्लामाबाद/नई दिल्ली, 23 दिसंबर  पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद शुक्रवार को आत्मघाती बम हमले से दहल गई। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है, जबकि 6 घायल हो गए। घायलों में 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लामाबाद के आई-10/4 सेक्टर में शुक्रवार को एक कार में आत्मघाती धमाका हुआ है। इस्लामाबाद पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस अधिकारी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया। कार रुकते ही उसमें बैठे शख्स ने खुद को धमाके में उड़ा लिया। तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान ने आत्मघाती बम धमाके की जिम्मेदारी ली है।

जानकारी के मुताबिक, बम धमाके में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। घायलों में चार पुलिसकर्मी और दो नागरिक शामिल हैं। डीजीपी सोहैल जफर ने बताया कि पुलिस ने इलाके में शुक्रवार सुबह सवा 10 बजे एक संदिग्ध वाहन को देखा था। वाहन में एक पुरुष और एक महिला सवार थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार रोकी तो कार सवार दोनों बाहर निकल गए। अधिकारी जब कार की तलाशी ले रहे थे तो शख्स गाड़ी के अंदर गया और खुद को बम से उड़ा लिया।