BILASPUR NEWS : ठंड लगने से युवक की मौत

BILASPUR NEWS : ठंड लगने से युवक की मौत

December 10, 2022 Off By NN Express

बिलासपुर,10 दिसंबर । जिले पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच के युवक की ठंड लगने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के किकिरदा निवासी 40 वर्षीय अनिल सिंह ठाकुर रतनपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां रहता था लेकिन घुमंतू प्रवृत्ति का अनिल ठाकुर घर में रहने की वजह बजाए अक्सर यहां-वहां भटकता रहता था। पिछले 2 दिनों से उसे रतनपुर सिद्धिविनायक मंदिर के आसपास देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि कल रात को भी वह कड़ाके की ठंड के बावजूद सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर ही सो गया था। सुबह लोगों ने उसकी लाश देखी। माना जा रहा है कि, ठंड में अकड़ कर उसकी जान चली गई। वहीं, पता चला है कि, अनिल सिंह ठाकुर बीमार भी था।