बैतूल में किसान का पुत्र बोरवेल मे गिरा,बचाव कार्य युद्ध स्तर जारी

बैतूल में किसान का पुत्र बोरवेल मे गिरा,बचाव कार्य युद्ध स्तर जारी

December 7, 2022 Off By NN Express

बैतूल,07 दिसंबर  मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में मंगलवार शाम करीब पांच बजे 5 साल का बच्चा खेत के बंद बोरवेल में गिर गया। आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का 5 साल का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 60 से 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कलेक्टर के निर्देश पर 2 जेसीबी और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। घटना आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम मांडवी की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्‍चा 50 फीट गहराई में फंसा है। ग्रामीणों के अनुसार बच्‍चे की उम्र 5 वर्ष है और उसकी बोरवेल से आवाज बाहर सुनाई दे रही है।

कुछ लोगों के अनुसार बच्‍चा 30 फीट की गहराई पर जाकर फंसा है। बताया गया है कि यह घटना आठनेर ब्‍लाक के मांडवी गांव की है। बच्‍चा बोरवेल में कैसे गिरा अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। कुछ लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बोरवेल खुला होने से बच्‍चा उसमें जा गिरा। इसके बाद हड़कंप मच गया। उल्‍लेखनीय है कि मध्‍य प्रदेश में बोरवेल के संबंध में तमाम प्रशासनिक हिदायतों, सरकार के दिशा निर्देशों के बावजूद खेत पर बने बोरवेल अनेक कारणों से खुले छोड़ दिए जाते हैं। इससे अक्‍सर छोटे बच्‍चे हादसों का शिकार हो जाया करते हैं। कालांतर में ऐसी अनेक घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसा ही बैतूल जिले में हुआ।