जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विद्यालयीन समय में किया गया परिवर्तन

जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विद्यालयीन समय में किया गया परिवर्तन

December 6, 2022 Off By NN Express

कोरिया 06 दिसंबर I जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए विद्यालयीन समय में परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी ने दिनांक 15 जनवरी 2023 तक के लिये जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन किए जाने हेतु आदेश जारी किया है। उन्होंने सोमवार से शनिवार तक दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में प्रथम पाली हेतु सुबह 09 से अपरान्ह 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली हेतु समय अपरान्ह 12.45 से 4.15 निर्धारित किया है। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 03.30 बजे तक संचालित होंगी।