बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा चार साल बाद ‘कला’ फिल्म में दिखीं…फैंस हैरान रह गए

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा चार साल बाद ‘कला’ फिल्म में दिखीं…फैंस हैरान रह गए

December 5, 2022 Off By NN Express

हाल ही में ओटीटी पर फिल्म ‘कला’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म के साथ-साथ बाबिल भी चर्चाओं में आ गए हैं। वहीं अब इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को देख फैंस हैरान रह गए हैं। इस फिल्म से अनुष्का ने करीब चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है। इस फिल्म में अनुष्का कैमियो के तौर पर नजर आई हैं। दरअसल फिल्म में एक गाना है, जिसका नाम है घोड़े पे सवार। इस गाने में अनुष्का का रेट्रो लुक नजर आ रहा है। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में अनुष्का चांद पर बैठे ये गाना गाती दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग इसे सरप्राइज बता रहे हैं।

फैंस सोशल मीडिया पर इस गाने की क्लिप शेयर कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि अनुष्का शर्मा एक शानदार एक्ट्रेस हैं। अनुष्का की स्क्रीन प्रेजेंस बहुत अच्छी है। इनके लौटने का इंतजार था, भारतीय सिनेमा का रत्न। वहीं दूसरे फैन ने लिखा कि अनुष्का शर्मा को 4 साल बाद स्क्रीन पर वापस देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। बता दें कि अनुष्का 2018 के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। ऐसे में अब फैंस उन्हें देख काफी खुश हैं। ‘कला’ फिल्म में तृप्ति डिमरी, स्वास्तिका मुखर्जी, बाबिल खान, अमित सियाल, समीर कोचर, गिरिजा ओक, वरुण ग्रोवर, स्वानंद किरकिरे और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार अहम किरदारों में नजर आ रहे है।

कला की कहानी की बात करें तो ये फिल्म हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बरकरार रखने की जद्दोजहद में लगी एक स्टार की कहानी है। ये फिल्म एक लड़की की कहानी है, जिसे उसकी मां बेहद स्वार्थ भरे मकसद के लिए कला के क्षेत्र में उतारती है। वहीं अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनुष्का पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस कड़ी मेहनत कर रही हैं। अभी तक फिल्म की कोई रिलीज डेट सामने नहीं आई है।