दुबई से लौटे चार तस्कर गिरफ्तार, करोडो रुपए का सोना जप्त

दुबई से लौटे चार तस्कर गिरफ्तार, करोडो रुपए का सोना जप्त

November 30, 2022 Off By NN Express

दिल्ली,30 नवंबर   कस्टम विभाग के अधिकारीयों ने दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय  हवाई अ़़ड्डे पर सोने की तस्करी करने के आरोप में चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। विभाग ने आरोपियों से कुल 2.763 किलोग्राम सोना जब्त किया  है, जिसकी कीमत 1.37 करोड़ रुपये है। जानकारी के मुताबिक, चारों भारतीय नागरिक दुबई से भारत आ रहे थे। आरोपियों की संदिग्ध  गतिविधि को देखते हुए विभागीय अधिकारीयों ने उनकी तलाशी ली, जहाँ विभाग ने उनसे सोने के आभूषण जप्त किये। विभाग ने एक्ट  के तहत सोना जप्त  कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इस मामले में आगे की जांच जारी है।